लंदन, 5 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटिश फॉर्मुला वन टीम विलियम्स मार्टिनी रेसिंग ने इस बात की पुष्टि की है कि फिन वाल्टेरी बोटास 2017 तक उनकी टीम के चालक रहेंगे, वहीं कनाडा के लांस स्ट्रोल इस क्रम में दूसरे स्थान पर हैं।
विलियम्स टीम की ओर से शुक्रवार को की गई इस घोषणा में यह भी बताया गया है कि अगले साल 27 वर्षीय चालक पांचवीं बार टीम के साथ एफ-1 चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, बोटास को आशा है कि शीर्ष स्थान हासिल करने की कोशिश में अगला साल उनकी टीम के लिए काफी रोमांचक होगा।
इसके अलावा, 2016 एफआईए फॉर्मुला-3 यूरोपियन चैनिम्पयनशिप जीतने वाले स्ट्रोल ने कहा कि उनके लिए एफ-1 चैम्पियनशिप में हिस्सा लेना सपने के सच होने जैसा होगा।
dharmpath.com dharmpath