रियो डी जेनेरियो, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजीलके पूर्व अंतर्राष्ट्रीय मिडफील्डर डेनियल कार्वाल्हो रियो स्थित क्लब बोटाफोगो के साथ करार की कगार पर हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 32 साल के कार्वाल्हो ने क्लब के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है लेकिन अब तक उनका इसके साथ आधिकारिक करार नहीं हुआ है।
क्लब के कोच रेने सिमोस ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में कार्वाल्हो के साथ आधिकारिक करार हो जाएगा।
कार्वाल्हो इससे पहले सिरिसियुमा के लिए खेल रहे थे। इस क्लब के साथ उनका करार सात महीने का रहा था।
कार्वाल्हो ने ब्राजील के लिए तीन मैच खेले हैं और दो गोल किए हैं।
dharmpath.com dharmpath