रियो डी जनेरियो, 8 अगस्त (आईएएनएस)। बोडरेक्स ने आखिरकार ब्राजीलियाई मिडफील्डर ओटावियो के साथ करार के लिए वित्तीय समझौता तय कर लिया है।
फ्रांसीसी क्लब से मिली जानकारी के अनुसार, ओटावियो को एटलेटिको पारानाएंसे क्लब से बोडरेक्स में शामिल किया जा रहा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जारी एक बयान में बोडरेक्स ने कहा कि अब इस करार के लिए दस्तावेज संबंधी कार्य और मेडिकल परीक्षण बाकी रह गया है।
ओटावियो ने पारानाएंसे क्लब की प्रथम श्रेणी टीम के लिए 172 मैच खेले हैं। उन्हें ब्राजील क्लब अकादमी से 2013 में प्रथम श्रेणी टीम में शामिल किया गया था।
बोडरेक्स ने इस सीजन में लीग की शुरुआत रविवार को एंजर्स के खिलाफ 2-2 से खेले गए ड्रॉ मुकाबले से की थी।
dharmpath.com dharmpath