मेड्रिड, 5 मई (आईएएनएस)। रोहन बोपन्ना और फ्लोरिन मर्गीया की जोड़ी ने 4,660,678 डॉलर इनामी राशि वाले मेड्रिड ओपन के पुरुष युगल वर्ग के राउंड-32 के मुकाबले में मारिन ड्रैगांजा और हेनरी कोन्टिनेन की जोड़ी को हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
भारतीय-रोमानियाई जोड़ी ने मारिन-हेनरी की जोड़ी को 5-7, 7-6(5), 10-6 के अंतर से हराया।
भारतीय-रोमानियाई जोड़ी ने पहला सेट गंवाने के बाद संघर्षपूर्ण वापसी की और बाटी पलट दी। बोपन्ना-मर्गीया ने सोमवार को हुए इस क्ले कोर्ट मुकाबले में 153 में से 77 अंक हासिल किए।
बोपन्ना-मर्गीया ने आखिरी समय तक धैर्य कायम रखा और क्रोशियाई-फिनलैंड की जोड़ी को टाई ब्रेकर तक खिंचे तीसरे सेट में मात दे दी।
dharmpath.com dharmpath