बोपन्ना-मेर्गिया फाइनल में पहुंचे

मेड्रिड, 10 मई (आईएएनएस)। भारत के रोहन बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार फ्लोरियन मेर्गिया शानदार प्रदर्शन करते हुए मेड्रिड मास्टर्स के पुरुष युगल मुकाबलों के फाइनल में पहुंच गए हैं।

मेड्रिड, 10 मई (आईएएनएस)। भारत के रोहन बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार फ्लोरियन मेर्गिया शानदार प्रदर्शन करते हुए मेड्रिड मास्टर्स के पुरुष युगल मुकाबलों के फाइनल में पहुंच गए हैं।

बोपन्ना और मेर्गिया की गैरवरीय जोड़ी ने स्पेन के मार्सेल ग्रानोलर्स और मार्क लोपेज की जोड़ी को 7-6, 3-6, 11-9 से हराया।

पहले सेट में दोनों जोड़ीदारों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। इसके बाद हालांकि भारतीय जोड़ीदार विजयी साबित हुए।

स्पेनिश जोड़ीदारों ने हालांकि हार नहीं मानी और वापसी करते हुए दूसरा सेट अपने नाम किया और मैच को टाइब्रेकर तक खींचा।

टाइब्रेकर में बोपन्ना और मेर्गिया ने अपनी नब्ज पर काबू रखा और 11-9 से जीत हासिल कर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493