विश्व में सबसे कठिन माने जाने वाली इस रैली का आयोजन बोलीवियाई इलाके में ही होगा।
मोरालेस ने आयोजकों को बोलीविया को रैली के रूट में शामिल करने के लिए धन्यवाद दिया। इस फैसले से दक्षिण अमेरिकी देश का विदेशी आगंतुकों को बीच प्रचार होगा।
शुक्रवार को हुए इवेंट में अमाउरी खेल संगठन (एएसओ) के निदेशक एटीन लाविग्ने और उसके कार्यकारी निदेशक मार्क कोमा शामिल थे। इस इवेंट में यह बात भी कही गई कि यह रैली बोलीविया के लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
कोमा ने कहा, “हम 2016 संस्करण की अच्छी तैयारियों का इंतजार कर रहे हैं। रैली के इतिहास में पहली बार हम इसकी शुरुआत की लाइन में सभी वर्गो मिला देंगे।”
अगले साल ब्यूनस आयर्स में तीन जनवरी से शुरू होने वाली रैली में पांच महाद्वीपों से चालक इसमें हिस्सा लेंगे।
इसके बाद सात से और नौ जनवरी के बीच होने वाली रैली बोलीविया से होकर गुजरेगी और इसका समापन 16 जनवरी को अर्जेटीना के रोसेरियो शहर में होगा।
dharmpath.com dharmpath