बोल्ट का हस्ताक्षरयुक्त जूता 18 हजार डॉलर में बिका

लंदन, 24 अगस्त (आईएएनएस)। दुनिया के सबसे तेज धावक जमैका के उसेन बोल्ट के हस्ताक्षरवाला जूता इंटरनेट नीलामी में 18,152 डॉलर में बिका।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक 30 बोलियों के बाद अंतिम रकम सामने आई। नीलामी करने वाली संस्था काटाविकी ने इसकी शुरुआती कीमत 8 हजार डॉलर रखी थी।

बोल्ट ने यह जूता 2015 विश्व चैम्पियनशिप (बीजिंग) के दौरान पहना था। इस जूते को पहनकर बोल्ट ने 100 मीटर रेस में अमेरिका के जस्टिन गाटलिन को पीछे छोड़ा था।

इस जूते के साथ बोल्ट ने 200 तथा 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस का भी स्वर्ण जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493