बोल्ट के लिए जमैका के चौथे सर्वोच्च सम्मान की मांग

किंगस्टन, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। जमैका फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष होरास बुरेल ने दुनिया के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट को जमैका का चौथा सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ मेरिट’ प्रदान किए जाने की मांग करते हुए अधिकारियों से मुलाकात की।

उल्लेखनीय है कि बोल्ट ने हाल ही में संपन्न हुए बीजिंग विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 100 मीटर और 200 मीटर का स्वर्ण पदक जीत लिया और चार गुणा 100 मीटर रिले रेस जीतने में भी उनके भूमिका अहम रही।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बुरेल ने कहा कि बोल्ट ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा और सम्मान हासिल किया है और अपने प्रदर्शन से जमैका को दुनिया की नजरों में ला खड़ा किया है।

बोल्ट ने विश्व चैम्पियनशिप में अमेरिका के जस्टिन गाटनिल को हराकर 100 मीटर और 200 मीटर स्पर्धा का अपना खिताब कायम रहा।

बुरेल ने कहा, “बोल्ट जमैका के इतिहास में शीर्ष खिलाड़ियों में से एक हैं और मेरा भरोसा है कि वह हर उस सम्मान के काबिल हैं जो उन्हें दिया जा सकता है।”

बोल्ट को जमैका के पांचवें सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ जमैका’ से नवाजा जा चुका है। उन्हें 2009 में इस सम्मान से सम्मानित किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493