लंदन, 6 जून (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब आर्सेनल ने बोस्निया के फुल बैक खिलाड़ी सइद कोलासिनाक के साथ करार किया है। वह जुलाई में क्लब के साथ जुड़ेंगे। इसकी पुष्टि क्लब ने मंगलवार को की।
क्लब की वेबसाइट पर जारी आधिकारिक बयान में लिखा गया है, “सइद कोलासिनाक ग्रीष्मकाल में हमारे साथ लंबे कार्यकाल के लिए जुडें़गे। सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद खिलाड़ी टीम के साथ सत्र से अभ्यास में हिस्सा लेंगे।”
कोलासिनाक जर्मन क्लब शाल्के से इंग्लिश क्लब में आ रहे हैं जहां उन्होंने अपना अभी तक का पेशेवर करियर गुजारा है।
जर्मन क्लब से खेलते हुए उन्होंने 122 मैचों में चार गोल किए हैं।
उन्होंने 18 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में बोस्निया एवं हर्जेगोविना का प्रतिनिधित्व किया है।
dharmpath.com dharmpath