‘बोस’ के लिए राजकुमार ने आधा सिर मुंडवाया

मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक हंसल मेहता ने कहा है कि सोशल मीडिया पर राजकुमार राव की आधे गंजे सिर वाली तस्वीर काफी नहीं है, बल्कि उन्हें एक वेब सीरीज ‘बोस’ में इसी रूप में देखा जाएगा।

राजकुमार ने आधा सिर मुंडवाने की पुष्टि की है।

‘सिटीलाइट’ के निर्देशक मेहता ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “राजकुमार राव की नेताजी ‘बोस’ की जीवनी के लिए पहली झलक के रूप में सोशल मीडिया पर घूमती यह तस्वीर उसकी पहली झलक नहीं है। यह एक परीक्षण के लिए ली गई तस्वीर है। कृपया इंतजार कीजिए।”

राजकुमार राव और सेटेब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट आलीम हकीम के साथ एक तस्वीर शुक्रवार को सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। इस तस्वीर में राजकुमार का आधा सिर बिना बालों का दिखाई दे रहा है।

राजकुमार ने अपनी इस तस्वीर को साझा करते हुए ट्वीट किया और इसका शीर्षक लिखा, “बोस’ के लिए बालों को कटवाया है। हम जल्द ही ‘बोस’ के रूप में पहली झलक जारी करेंगे। तब तक यह तस्वीरें। अलीम हकीम आपका धन्यवाद।”

राजकुमार ने आईएएनएस से कुछ समय पहले हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि वह एएलटी बालाजी की वेब सीरीज के लिए अपने बाल कटावा सकते हैं।

32 वर्षीय अभिनेता इस धारावाहिक के लिए अभिनेत्री पत्रलेखा के साथ पर्दे पर दिखेंगे। इसमें वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस का किरदार निभाएंगे, जबकि पत्रलेखा अभिजात वर्ग की एक महिला का किरदार निभाएंगी।

अभिनेता राजकुमार और हंसल मेहता 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘सिटीलाइट’ के बाद फिर साथ-साथ काम करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493