बोहेमिया भारतीय प्रशंसकों के लिए प्रस्तुति देने को उत्साहित

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। लोकप्रिय रैपर बोहेमिया भारत में अपने प्रशंसकों के लिए प्रस्तुति देने को उत्साहित हैं, खासतौर से राजधानी में अपनी प्रस्तुति को लेकर। उनका मानना है कि लोग उनका संगीत पसंद करते हैं।

‘कार नचदी’, ‘काली देनाली’ और ‘एक तेरा प्यार’ जैसे गीतों के लिए पहचाने जाने वाले बोहेमिया रोर नाइटक्लब में शुक्रवार को लाइव प्रस्तुति देंगे।

बोहेमिया ने कहा, “मैं भारतीय संगीत प्रेमियों से बातचीत के लिए उत्साहित हूं। पिछले दो वर्षो में दिल्ली अपने संगीत, भोजन, संस्कृति के मामले में अपनी पसंद को लेकर एक मजबूत महानगर के रूप में उभरा है और इसलिए दिल्ली में प्रस्तुति देना ताजगी भरा होगा।”

नाइटक्लब के मालिक अजय बिंदल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, “मैं लाइव परफोर्मेस और दर्शकों से जुड़ने के लिए उत्साहित हूं।”

इससे पहले, अंतर्राष्ट्रीय कलाकार शॉन किंग्स्टन नाइटक्लब में प्रस्तुति दे चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493