बौद्ध महंत पर आरोपों की सचाई सामने लाने का आह्वान

आरोप लगाने वाले शी झेंगयी ने मध्य चीन में स्थित शाओलिन मंदिर के महंत शी योंगशीन के खिलाफ इंटरनेट पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। उन पर गबन करने के साथ ही व्यभिचारी होने का भी आरोप है और उनकी अवैध संतानें भी हैं।

बीएसी ने एक बयान में कहा, “इन आरोपों से चीनी बौद्ध धर्म की छवि और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचती है।” बीएसी ने यह मामला प्रशासन को सौंप दिया है, और आशा जताई है कि सच्चाई जल्द से जल्द सामने आ जाएगी।

गौरतलब है कि इन आरोपों से यह भी पता चला है कि बीएसी के उपाध्यक्ष शी योंगसिन को 1980 के दशक में चोरी की एक घटना के बाद शाओलिन से निष्कासित कर दिया गया था। पुलिस ने कहा कि मठ ने इन सभी आरोपों का खंडन किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493