ब्याज दरें बढ़ने से अमेरिकी शेयर गिरावट के साथ बंद

न्यूयॉर्क, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल चौथी बार ब्याज दरें बढ़ाए जाने के बीच शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज बुधवार को 351.98 अंकों यानी 1.49 फीसदी की गिरावट के साथ 23,323.66 पर रहा। एसएंडपी 500 सूचकांक 39.2 अंकों यानी 1.54 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,505.96 पर रहा।

नैस्डैक कंपोजिट सूचकांक 147.08 अंकों यानी 2.17 फीसदी की कमजोरी के साथ 6,636.83 पर रहा।

इस साल फेडरल रिजर्व ने चौथी बार ब्याज दरें बढ़ाई हैं। यह 2015 के बाद से नौंवी कटौती है।

फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी करते हुए इसमें 0.25 फीसदी का इजाफा किया है, जो अब बढ़कर 2.25 फीसदी से 2.5 फीसदी हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493