ब्यूनर्स आयर्स, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। मेड्रिड में खेले गए कोपा लिबर्टाडोरेस के फाइनल को देखने के लिए 62,000 प्रशंसक सैंटियागो बर्नबू स्टेडियम में मौजूद थे, वहीं हजारों प्रशंसकों ने ब्यूनस आयर्स में रिवर प्लेट की खिताबी जीत का जश्न मनाया।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, रिवर प्लेट ने कोपा लिबर्टाडोरेस फाइनल के दोनों चरणों के औसतन परिणाम के तहत ब्यूनस आयर्स को 5-3 से मात देकर खिताबी जीत हासिल की।
बर्नबू स्टेडियम में रविवार रात खेले गए दूसरे चरण के मैच में रिवर प्लेट ने बोका जूनियर्स को 3-1 से मात दी। दोनों टीमों के बीच पहले चरण का मैच 2-2 से ड्ऱॉ हुआ था।
मैच की शुरुआत से पहले ही ब्यूनस आयर्स में मुख्य मार्गों को बंद कर दिया गया था। रिवर प्लेट की जीत की घोषणा के बाद प्रशंसकों में जीत का उत्साह इतना अधिक था कि उन्हें भारी बारिश भी नजर नहीं आई और उन्बहोंने ओबेलिस्क में पहुंचकर जीत का जश्न मनाया।
dharmpath.com dharmpath