‘ब्योमकेश..’ के लिए कोई जासूसी फिल्म नहीं देखी : सुशांत

मुंबई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’ में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत कहते हैं कि उन्होंने स्वयं को इस किरदार के लिए तैयार करने के लिए कोई जासूसी धारावाहिक या फिल्म नहीं देखी।

यह फिल्म बांग्ला लेखक शरादिंदु बंदोपाध्याय द्वारा रचित किरदार जासूस ब्योमकेश बक्शी पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है।

सुशांत ने यहां बुधवार को फिल्म के ट्रेलर लांच पर कहा, “दिबाकर बनर्जी ने मुझसे बहुत स्पष्ट रूप से बोला था कि मैं ब्योमकेश बक्शी पर पूर्व में बन चुकी कोई भी फिल्म या धारावाहिक न देखूं। मेरे पास काम करने के लिए कुल मिलाकर बस फिल्म की कहानी और जो दिबाकर ने बताया, बस वही था।”

सुशांत कहते हैं कि वह बनकर तैयार हो चुकी इस फिल्म से पूरी तरह संतुष्ट हैं।

‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’ तीन अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज होगी। इस फिल्म से बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी बॉलीवुड में कदम रख रही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493