ब्रसेल्स, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में बेघर लोगों के सोने के लिए पोर्टेबल कार्डबोर्ड टेंट बड़ा सहारा बन रहे हैं।
बीबीसी के मुताबिक, ओरिग-एमंी परियोजना के रूप में पहचाने जाने वाले कार्डबोर्ड टेंट को आश्रय चाहने वाले प्रयोगकर्ता अपनी पीठ पर उठाकर ले जा सकते हैं।
ब्रसेल्स में सामान्य तंबू के इस्तेमाल की मनाही है, जिसका मतलब है कि बेघर लोगों को अक्सर पुलिस हटा देती है।
इस परियोजना से जुड़े एक एनजीओ के अध्यक्ष जैवियर वैन देर स्तापेन ने ‘आरटीबीएफ’ नेटवर्क को बताया कि तथ्य यह है कि “2,600 लोग ब्रसेल्स की सड़कों पर रहते हैं, जो (बेलिज्यम) दुनिया के सबसे ज्यादा सुविधासंपन्न, अरामदायक देशों में से एक माना जाता है और इस सच्चाई को स्वीकार करना मुश्किल है।”
सर्दियों के समय में बेल्जियम की राजधानी में कई शरणार्थी शिविर पहले से ही भरे पड़े हैं और कुछ बेघर लोग शरणार्थी शिविर में नहीं जाना चाहते हैं, क्योंकि वे अपने पालतू पशुओं से अलग हो जाएंगे।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, टेंट गुरुवार को ग दु नोर्द स्टेशन पर दिए गए।
उनमें से 20 टेंट ब्रसेल्स में बेघर लोगों को वितरित किए गए। साथ ही एक अन्य एनजीओ ‘ई एपल दु कोर’ की सहायता से जरूरी चीजें भी दी गईं।
dharmpath.com dharmpath