ब्रसेल्स मेट्रो स्टेशन सोमवार को खुला

लीग ऑफ इंटरकम्युनेक्स ट्रांसपोर्ट ऑफ ब्रसेल्स (एसटीआईबी) के प्रवक्ता फ्रैंकोइस लेड्यून के अनुसार, ब्रसेल्स के सभी मेट्रो स्टेशनों पर काम शुरू हो गया है। ट्रेनों के आवागमन का समय भी आतंकवादी हमलों से पहले की तरह ही है। यात्री फिलहाल स्टेशन परिसर आने के लिए केवल दो दरवाजों का ही उपयोग कर सकते हैं। पुलिस और सेना के पुख्ता इंतजाम हैं।

मेलबीक मेट्रो स्टेशन पर हुए बम विस्फोटों में जान गंवाने वाले लोगों की याद में स्टेशन परिसर में एक दीवार बनाई गई है, जिस पर यात्री उस दुखद घटना पर अपनी टिप्पणी लिख सकते हैं।

गौरतलब है कि 22 मार्च को ब्रसेल्स हवाईअड्डे पर दो विस्फोट हुए थे और अन्य विस्फोट मेलबीक मेट्रो स्टेशन पर हुआ था, जिसमें 30 से ज्यादा लोग मारे गए थे और अन्य 300 लोग घायल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493