ब्रसेल्स हवाईअड्डे पर दो विस्फोट (लीड-1)

ब्रसेल्स, 22 मार्च (आईएएनएस)। बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स के जेवेंतम हवाईअड्डे पर मंगलवार को दो विस्फोट हुए।

समाचार चैनल ‘स्काइन्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रशासन ने तत्काल ही हवाईअड्डे को खाली करा दिया। कई लोगों के हताहत होने की खबर है।

यह विस्फोट प्रस्थान हॉल में अमेरिकन एयरलाइंस के डेस्क पर हुई।

‘स्काइन्यूज’ के संवाददाता एलेक्स रॉसी ने घटनास्थल से बताया, “मैं जेवेंतम हवाईअड्डे पर था और दो बहुत ही जोरदार विस्फोटों की आवाज सुनी।”

उन्होंने कहा, “मैं इमारत को हिलते हुए महसूस कर रहा था। धूल और धुआं उड़ रहा था। यह कुछ आतंकवादी हमले जैसा है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है। हम सभी को आपातकालीन निकास द्वार से तत्काल ही हवाईअड्डे से सकुशल बाहर निकाला गया।”

बेल्जियम मीडिया के मुताबिक, कई लोग घायल हो गए हैं और हवाईअड्डे से उड़ान सेवाएं रद्द कर दी गई हैं।

पेरिस में नवंबर 2015 के हमले के बाद से ही बेल्जियम में हाई अलर्ट जारी था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493