ब्रसेल्स हवाईअड्डे पर पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या 15 लाख घटी

आंकड़ों के मुताबिक, 22 मार्च के हमले के बाद यहां आने वाले यात्रियों की संख्या में 2015 के मुकाबले 29.1 प्रतिशत की कमी आई है।

अप्रैल में हवाईअड्डे को आंशिक रूप से बहाल किए जाने के बावजूद हवाईअड्डे पर यात्रियों की संख्या में 46.5 प्रतिशत की गिरावट आई है।

हमलों से पहले, हवाईअड्डे पर आने वाले यात्रियों की संख्या जनवरी में 7.5 प्रतिशत, फरवरी में 11 प्रतिशत और एक मार्च से 21 मार्च तक 7.3 प्रतिशत बढ़ी थी।

वर्ष 2016 के शुरुआती चार महीनों में हवाईअड्डे पर आने वाले यात्रियों की संख्या पिछले साल की समान अवधि की तुलना में नकारात्मक ही रहा है। वर्ष 2015 के मुकाबले इस चार माह की अवधि में यहां आने वाले यात्रियों की संख्या में 16 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493