ब्राइस ने ‘ब्लैक मिरर’ के लिए 15 किलो वजन बढ़ाया

लॉस एंजेलिस, 20 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री ब्राइस डलास हॉवर्ड का कहना है कि उन्होंने टेलीविजन श्रंखला ‘ब्लैक मिरर’ के लिए करीब 15 किलो वजन बढ़ाया था।

लॉस एंजेलिस, 20 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री ब्राइस डलास हॉवर्ड का कहना है कि उन्होंने टेलीविजन श्रंखला ‘ब्लैक मिरर’ के लिए करीब 15 किलो वजन बढ़ाया था।

उन्होंने कहा कि टेलीविजन श्रंखला ‘ब्लैक मिरर’ की कहानी ईटिंग डिसऑर्डर (भोजन विकार) से संबंधित है।

ब्राइस इस समय अगले माह से शुरू हो रही ‘जुरासिक वर्ल्ड’ के सीक्वल की शूटिंग की तैयारी कर रही हैं और इसके लिए वह अपना वजन थोड़ा कम करने की कोशिश में हैं।

अभिनेत्री ने ‘पेजसिक्स डॉट कॉम’ को बताया, “मैं इसके लिए बहुत सारी मेहनत कर रही हूं क्यूंकि ब्लैक मिरर के लिए मैंने 15 किलो वजन बढ़ाया था।’

उन्होंने कहा, “इसलिए अब मैं खुद को गठीला बनाने की तैयारी कर रही हूं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493