ब्राजीलियाई किशोर खिलाड़ी वेंडेल बार्सिलोना के रडार पर

रियो डी जनेरियो, 20 जून (आईएएनएस)। बार्सिलोना क्लब की नजर ब्राजील के किशोर खिलाड़ी वेंडेल पर है।

यूरोपियन ग्रीष्मकालीन ‘ट्रांसफर विंडो’ के दौरान क्लब फ्लूमिनेंसे के खिलाड़ी वेंडेल के लिए प्रस्ताव की पेशकश कर सकते है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 19 वर्षीय खिलाड़ी वेंडेल के साथ करार के लिए बार्सिलोना के अलावा अन्य यूरोपीय क्लब भी कतार में हैं। इसमें स्पोर्टिग लिस्बन क्लब का नाम भी शामिल है।

वेंडेल ने जनवरी में ब्राजील सेरी-ए क्लब की यूथ अकादमी से निकलकर फ्लूमिनेंसे क्लब में शामिल होने के बाद से अब तक 24 मैच खेले हैं।

बार्सिलोना ने इससे पहले, फ्लूमिनेंसे के ही खिलाड़ी मार्लोन सांतोस के साथ स्थायी रूप से करार किया था।

सांतोस पिछले साल जुलाई में एक साल के ऋण करार पर बार्सिलोना में शामिल हुए थे और उन्होंने स्पेनिश क्लब की बी-टीम को प्रभावित करने के बाद मुख्य टीम के लिए तीन मैच खेले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493