ब्राजीलियाई गायिका के साथ काम करेंगे जस्टिन बीबर

लॉस एंजेलिस, 27 जून (आईएएनएस)। कनाडा के गायक जस्टिन बीबर एक नए गाने पर ब्राजील की गायिका एनिटा के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, हालांकि यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि दोनों एक नए गाने पर काम करेंगे या एनिटा के एकल हिट गाने ‘पैराडिन्हा’ के रीमिक्स पर काम करेंगे।

बीबर ने हाल ही में लुईस फोंसे और डैडी यांकी के लैटिन गीत ‘डेस्पैसिटो’ के रीमिक्स से दुनियाभर में धूम मचाई।

वहीं, 24 वर्षीय एनिटा ने ‘स्विच’ गाने पर इग्गी अजेलिया को सहयोग दिया।

जस्टिन ने इस साल कई हिट गानों पर कई संगीतकारों को साथ सहयोग किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493