ब्राजीलियाई स्ट्राइकर के साथ करार के करीब जुवेंतस

रियो डी जेनेरियो, 26 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील के युवा प्रतिभाशाली फुटबाल खिलाड़ी गाब्रिएल बारबोसा इटली के प्रतिष्ठित फुटबाल क्लब जुवेंतस के साथ करार के काफी करीब हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, समाचार पोर्टल ‘ग्लोबस्पोर्टे’ से मिली जानकारी में यह पता चला है कि जुवेंतस 19 वर्षीय बारबोसा को सालाना 30 लाख यूरो का भुगतान करेगा।

जुवेंतस युवा बारबोसा के साथ दो करोड़ यूरो में करार करेगा और यह वर्तमान में उनकी कमाई से चार गुना अधिक है।

पोर्टल में कहा गया, “इस प्रस्ताव से सांतोस, गाब्रिएल का परिवार और उनके एजेंट काफी खुश हैं।”

गाब्रिएल वर्तमान में ब्राजील की ओलम्पिक टीम का हिस्सा हैं, जो अगले माह ब्राजीलियाई महानगर रियो डी जेनेरियो की मेजबानी में होने वाले ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेगी।

किशोर खिलाड़ी ने 2013 से ब्राजीलियाई क्लब सांतोस के लिए खेले गए 155 मुकाबलों में 57 गोल दागे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493