रियो डी जेनेरियो, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। जेनिस सेंट पीटर्सबर्ग के कोच आंद्रे विलास बोआस ने ब्राजील के किसी फुटबाल टीम का कोच बनने की इच्छा जाहिर की है।
ऐसी खबर है कि चेल्सी और पोरटो के प्रबंधक रह चुके 37 साल के बोआस को हालांकि साओ पाउलो से कोचिंग का प्रस्ताव मिला है लेकिन वह फिलहाल रूसी क्लब के साथ ही बने रहना चाहते हैं।
ब्राजीली न्यूज पोर्टल यूओल ने बोआस के हवाले से लिखा है, “मैं इस समय कहीं नहीं जा सकता क्योंकि मेरा ध्यान पीटर्सबर्ग पर है। मेरा सपना ब्राजील में काम करना है क्योंकि मैं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कद्र करता हूं और वहां मेरी यूरोपीयन शैली की कोचिंग की कद्र की जाएगी। मैं एक पेशेवर हूं और किसी सम्भावना से इंकार नहीं कर सकता लेकिन फिलहाल मैं रूस में खुश हूं।”
बोआस ने सबसे पहले ब्राजील जाने की इच्छा तब जाहिर की थी, जब वह चेल्सी के कोच थे।
dharmpath.com dharmpath