ब्राजीली विंगर लुकास ने टॉटेनहम के साथ करार किया

पेरिस, 1 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजीली विंगर लुकास मोउरा ने जर्मन लीग क्लब पेरिस सेंट जर्मेन का साथ छोड़ते हुए इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब टॉटेनहम हॉट्सपर का दामन थाम लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक हॉट्सपर ने इसकी पुष्टि कर दी है। लुकास ने स्थायी तौर पर हॉट्सपर के साथ करार किया है।

25 साल के लुकास स्पर्स नाम से मशहूर इस क्लब के लिए 27 नम्बर की जर्सी पहनेंगे और उनका करार 2023 तक मान्य रहेगा।

लुकास ने जनवरी 2013 में पेरिस सेंट जर्मेन के साथ करार किया था और इस क्लब के लिए वह 229 मैचों मे खेले। क्लब के इतिहास में किसी ब्राजीली खिलाड़ी ने इससे अधिक मैच नहीं खेले हैं।

लुकास ने पीएसजी के लिए कुल 49 गोल किए और 50 गोल करने में अपने साथियों की मदद की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493