ब्रासीलिया, 22 सितम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। ब्राजील का औद्योगिक क्षेत्र जनवरी 2014 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद फिर से आशावादी महसूस कर रहा है।
ब्रासीलिया, 22 सितम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। ब्राजील का औद्योगिक क्षेत्र जनवरी 2014 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद फिर से आशावादी महसूस कर रहा है।
ब्राजील के उद्योग राष्ट्रीय परिसंघ द्वारा संकलित उद्योग विश्वास सूचकांक सितंबर में 53.7 अंक तक पहुंच गया है। यह आंकड़ा मासिक आधार पर 2.2 अंक अधिक और 2015 के सितंबर के आधार पर 18 अंक अधिक है।
इस भरोसे की वृद्धि खनन और खदानों, विनिर्माण और निर्माण सभी औद्योगिक क्षेत्रों में भी हुई है।
स्थानीय मीडिया ‘रियो टाइम्स’ ने हालांकि 2016 में उद्योगों के समग्र परिणामों को पहले सात महीनों में नकारात्मक बताया है।
dharmpath.com dharmpath