ब्राजील की ओलम्पिक फुटबाल टीम में नेमार, कोस्टा

रियो डी जेनेरियो, 30 जून (आईएएनएस)। बार्सिलोना के फारवर्ड नेमार और बायर्न म्यूनिख के डगलस कोस्टा को यहां होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए ब्राजील की 18 सदस्यीय फुटबाल टीम में शामिल किया गया है।

ब्राजील फुटबाल परिसंघ (सीबीएफ) ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्राजील की अंडर-23 टीम के कोच रोगेरियो मिकेल ने 37 वर्षीय गोलकीपर फर्नांडो प्रास को भी दल में शामिल किया है। इसके साथ ही टीम में 23 वर्ष से अधिक आयु के दो और खिलाड़ी भी शामिल हैं।

अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति द्वारा टीम में 23 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के खिलाड़ियों को शामिल करने की अनुमति मिलने के बाद प्रास समेत 23 वर्ष से अधिक के तीन खिलाड़ियों को दल में जगह मिली है।

ब्राजील ने अब तक ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक हासिल नहीं किया है।

ओलम्पिक खेल में मिकेल की टीम का अभियान चार अगस्त को ब्रासीलिया में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले से शुरू होगा।

इसके बाद ग्रुप स्तर पर उसका दूसरा मुकाबला सात अगस्त को इराक से और इसके तीन दिन बाद तीसरा मैच डेनमार्क से होगा।

सीबीएफ ने इस बात की भी पुष्टि की है कि ओलम्पिक खेलों से पहले ब्राजील की टीम 30 जुलाई को गोआनिया में जापान के साथ एक दोस्ताना मुकाबला भी खेलेगी।

ब्राजील टीम :

गोलकीपर : फर्नाडो प्रास (पाल्मेरास), उइल्सन (एटलेटिको मिनेरो)

डिफेंडर : विलियम (इंटरनेकशनल), डगलस सांतोस (एटलेटिको मिनेरो), जेका (सांतोस), रोड्रिगो काइयो (साओ पाउलो), लुआन (वास्को डा गामा) और मारकिन्होस (पेरिस सेंट जर्मेन)

मिडफील्डर : थियागो मानिया (सांतोस), रोर्डिगो डोउराडो (इंटरनेकशनल), फ्रेड (शाख्तार डोनेट्स्क), राफिन्हा अलकंतारा (बार्सिलोना) और फेलिपे एंडरसन (लाजियो)

फारवर्ड : नेमार (बार्सिलोना), डगलस कोस्टा (बायर्न म्यूनिख), लुआन (ग्रेमियो), गेबरियल बारबोसा (सांतोस) और गेबरियल जीसस (पाल्मेरास)।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493