ब्राजील की जेल में दंगा, 25 मरे

ब्रासीलिया, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील की एक जेल में प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच हुए हिंसक झड़प में 25 कैदियों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, पुलिस ने रविवार को बताया कि दंगे के दौरान सात कैदियों के सिर काट डाले गए, जबकि छह को जिंदा जला दिया गया।

यह घटना उस वक्त हुई, जब कैदियों से मिलने के लिए बड़ी संख्या में उनके रिश्तेदार जेल पहुंचे हुए थे। कैदियों के करीब 100 ऐसे रिश्तेदारों को पुलिस ने दंगे के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493