ब्राजील की जेल से 200 कैदी फरार

रियो डी जनेरियो, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील की जेल से गुरुवार को लगभग 200 कैदी दंगे की आड़ में दीवार फांद कर फरार हो गए।

सरकारी समाचार सेवा ने बताया कि लगभग 200 कैदी जारडिनोपोलिस जेल से फरार हो गए।

इसके बाद ब्राजील के समाचार पोर्टल ‘जी1 न्यूज’ ने बताया कि फरार कैदियों में से 100 को दोबारा पकड़ लिया गया है।

इससे संबंधित जारी तस्वीरों में एक कैदी को मैदान में भागते हुए जबकि अन्य को प्रशासन द्वारा रोकते हुए देखा जा सकता है।

ये दंगे सुबह की जांच के दौरान उस समय शुरू हुए जब कैदियों ने गद्दे जलाकर चारदीवारी की ओर दौड़ना शुरू कर दिया। एक बाड़ तोड़ने पर कैदी चार मीटर ढलान को लांघ कर फरार हो गए।

सैन्य पुलिस का कहना है कि इस घटना के तुरंत बाद कैदियों को दोबारा पकड़ने का अभियान शुरू किया गया, जिसमें लगभग 100 कैदियों को दोबारा पकड़ लिया गया। इन्हें पास के रिबेरो प्रेटो शहर की अलग जेल में ले जाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493