ब्राजील की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी माारिया ब्यूनो का निधन

साओ पाउलो, 9 जून (आईएएनएस)। सात बार की ग्रैंड स्लैम विजेता ब्राजील की पूर्व महिला टेनिस खिलाड़ी मारिया ब्यूनो आखिरकार मुंह के कैंसर से जिंदगी की जंग हार गईं और 78 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मु़ताबिक, ब्यूनो की डॉक्टर और परिवार की सदस्यों ने बताया कि साओ पाउलो के 9 डी जुल्हो अस्पताल ने शुक्रवार को उनका निधन हुआ। ब्यूनो कई दिनों से यहां अस्पताल में भर्ती थी और उनके मौखिक कैंसर का उपचार चल रहा था।

एकल में सात और युगल में 11 सहित कुल 19 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकी ब्यूनो 1960 में युगल में ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी थीं। उन्होंने उस वर्ष विभिन्न जोड़ीदारों के साथ आस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन के खिताब जीते थे।

इसके अलावा उन्होंने 1959 में महिला एकल का विंबलडन खिताब भी जीती थीं जो उनके करियर की बहुत बड़ी उपलब्धि थीं।

ब्यूनो ने एक बार एक साक्षात्कार में कहा था, ” मैं ब्राजील से आई हूं, जहां पर केवल क्ले कोर्ट है। ग्रास कोर्ट पर अभ्यास करने के लिए हमारे पास कोई मौके नहीं हैं। इसलिए ग्रास कोर्ट पर पहली बार खिताब जीतना मेरे लिए आश्चर्यजनक है।”

1978 में ब्यूनो टेनिस की हॉल आफ फेम में शामिल होने वाली पहली दक्षिणी अमेरिकी खिलाड़ी बनी थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493