ब्राजील की राष्ट्रपति के प्रचार प्रमुख जेल भेजे जाएंगे

रियो डी जनेरियो, 24 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजील की सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के प्रचार प्रमुख व राष्ट्रपति डिल्मा रोसेफ के पुनर्निर्वाचन के अभियान प्रमुख जोआओ संताना जेल भेजे जाएंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गिरफ्तारी का आदेश जारी होने के बाद संताना ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

संताना मंगलवार को डोमिनिकन गणराज्य से साओ पाउलो पहुंचे थे।

सरकारी कंपनी पेट्रोब्रास भ्रष्टाचार मामले में संताना के खिलाफ पुलिस जांच चल रही है।

ब्राजील पहुंचने के बाद संताना व उनकी पत्नी मोनिका मौरा को पुलिस के एक विमान से दक्षिणी शहर कुरीतिबा ले जाया गया। वहां से उन्हें न्यायिक केंद्र ले जाया गया, जो पेट्रोब्रास मामले की जांच का नेतृत्व कर रहा है।

ब्राजील की एक अदालत ने ब्राजील की सबसे बड़ी निर्माण कंपनी ओडेब्रेक्ट के माध्यम से काले धन को सफेद करने में संलिप्तता के लिए सोमवार को दंपत्ति के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

ब्राजील की संघीय पुलिस ने कहा कि उन्हें रोसेफ के चुनाव प्रचार पर साल 2008 व 2012 में हुए खर्च का दस्तावेज मिला है, जिसके मुताबिक संताना ने अवैध तरीके से 30 लाख डॉलर स्विस बैंक के खाते में जमा किए हैं।

संताना पर साल 2014 में केप्पेल फेल्स कंपनी से रिश्वत लेने का भी आरोप लगा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493