ब्राजील की विमान कंपनी को 1 अरब डॉलर से अधिक का घाटा

कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 2015 की समान अवधि के दौरान हुए लाभ पर 3.996 अरब रियास का घाटा हुआ है।

कंपनी के मुताबिक, 2016 की दूसरी तिमाही में कंपनी का कुल संचालन लाभ 15.3 करोड़ रियास (4.64 करोड़ डॉलर) रहा है। यह राशि 2015 की समान अवधि की तुलना में 5.482 अरब रियास (1.663 अरब डॉलर) से नीचे है।

कंपनी का 2016 की पहली छमाही में शुद्ध लाभ 4.93 करोड़ रियास (लगभग 1.49 करोड़ डॉलर) रहा है, जो 2015 की समान अवधि की तुलना में 77.3 प्रतिशत से भी कम है।

गौरतलब है कि एमब्रेयर विश्व की तीसरी सबसे बड़ी विमान निर्माता कंपनी है। यह इस क्षेत्र में बोइंग और एयरबस के बाद दूसरी बड़ी कंपनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493