ब्राजील के अंडर-20 फारवर्ड के साथ करार को तैयार वाटफोर्ड

रियो डी जनेरियो, 1 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब वार्टफोर्ड ने ब्राजील के अंडर-20 फारवर्ड रिचारलिसन के साथ करार के लिए स्वीकृति दे दी है।

रिचारलिसन को रियो डी जनेरियो के क्लब फ्लूनिनेंसे से वार्टफोर्ड में शामिल किया जा रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रिचारलिसन का नाम प्रीमियर लीग चैम्पियंस चेल्सी और एजेक्स क्लब के साथ भी जोड़ा गया था।

फ्लूमिनेंसे ने अपने एक बयान में कहा, “क्लब के लिए अपने करार के दौरान 70 मैचों में दागे गए 19 गोलों के साथ-साथ अपनी प्रतिबद्धिता और समर्पण के लिए हम रिचारलिसन का शुक्रिया अदा करते हैं।”

वार्टफोर्ड अभी 20 वर्षीय खिलाड़ी के वर्क परमिट का इंतजार कर रहा है और इसके बाद ही वह स्थानांतरण की पुष्टि कर पाएगा। यह करार 1.1 करोड़ डॉलर का बताया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493