रियो डी जनेरियो, 5 मार्च (आईएएनएस)। ब्राजील के सेरी-ए लीग फुटबाल क्लब ग्रेमियो ने अर्जेटीना के दिग्गज फारवर्ड गास्टन फर्नाडेज के साथ करार किया है।
इस साल कोपा लिबर्टाडोरेस की तैयारियों को देखते हुए यह करार किया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ग्रेमियो की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी में कहा गया है कि क्लब ने 33 वर्षीय फर्नाडेज के साथ दो साल का करार किया है। हालांकि, इस करार के बारे में वित्तीय जानकारी साझा नहीं की गई है।
इस करार में एक विकल्प भी साझा किया गया है। फर्नाडेज के करार को एक साल और आगे बढ़ाया जा सकता है।
यूनिवर्सिदाद दे चिली के साथ अब तक खेले गए 19 मैचों में फर्नाडेज ने सात गोल दागे हैं। अपने अब तक के करियर में उन्होंने रिवर प्लेट, रेसिंग क्लब, यूएएनएल, मोंटेरी और पोर्टलैंड टिम्बर्स के लिए भी खेला है।
कोपा लिबर्टाडोरेस में ग्रेमियो क्लब का पहला मुकाबला नौ मार्च को वेनेजुएला के क्लब जामोरा से होगा।
dharmpath.com dharmpath