रियो डी जेनोरियो, 27 नवंबर (आईएएनएस)। ब्राजील फुटबाल परिसंघ (सीबीएफ) के अध्यक्ष मार्को पोलो डेल नीरो ने फीफा की कार्यकारी समिति में अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
दक्षिण अमेरिकी फुटबाल परिसंघ (कॉनमेबोल) ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उनकी जगह ब्राजील के पूर्व अध्यक्ष जोसे सार्ने के बेटे फर्नाडो सार्ने पद संभालेंगे। जोसे, सीबीएफ) के उपाध्यक्ष हैं।
कॉनमेबोल ने अपने बयान में कहा, “मार्को पोलो से फीफा की कार्यकारी समिति में कॉनमेबोल के प्रतिनिधि पद को छोड़ने के लिए कहा गया था और उन्होंने अपनी जगह इस पद के लिए फर्नाडो सार्ने का नाम दिया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई।”
डेल नीरो हालांकि, सीबीएफ के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे और उन पर मई से ही पद छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा था।
मई में ज्यूरिख में भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत सात फीफा अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था और डेल नीरो उस दौरान ज्यूरिख में ही थे।
डेल नीरो एक घंटे बाद ही ब्राजील लौट आए थे और तब से वह कहीं नहीं गए।
जांचकर्ताओं ने 74 वर्षीय डेल नीरो के भ्रष्टाचार में शामिल होने की बात को खारिज कर दिया था।
dharmpath.com dharmpath