ब्राजील के पूर्व फुटबाल खिलाड़ी नुनेस का निधन

रियो डी जनेरियो, 23 जून (आईएएनएस)। ब्राजील के फुटबाल क्लब फ्लामेंगो के पूर्व खिलाड़ी और कोच लुइस कार्लोस नुनेस डा सिल्वा का निधन हो गया। क्लब ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अपने सहज खेल और पतली आवाज के कारण नुनेस (77) प्रशंसकों के बीच ‘दि वॉयलिन’ और ‘कार्लिन्होस’ के नाम से लोकप्रिय थे।

फ्लामेंगो के लिए 1950 और 60 के दशक में खेलने वाले नुनेस ने कभी किसी मैच के लिए निलंबन नहीं झेला। ब्राजीलियाई फुटबाल परिसंघ ने उनके साफ-सुथरे खेल के लिए उन्हें बेलफोर्ट डुआर्टे ट्रॉफी से भी नवाजा।

नुनेस ने 1970 में फुटबाल से संन्यास लिया और उनकी जगह जिको को क्लब में शामिल किया गया जो आगे चलकर ब्राजील के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक साबित हुए।

नुनेस की कोचिंग में फ्लामेंगो क्लब ने 1987 से 1992 के बीच राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया। साथ ही टीम 1999 में मेर्कोसुर कप और 1991, 99 और 2000 में रियो चैम्पियनशिप भी जीतने में सफल रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493