ब्राजील के पूर्व स्पीकर की पत्नी पर रिश्वतखोरी का मुकदमा

ब्रासीलिया, 10 जून (आईएएनएस)। ब्राजील के पूर्व हाउस स्पीकर एडुआडरे कुन्हा की पत्नी के खिलाफ मनी लांड्रिंग व पूंजी पलायन मामले में मुकदमा चलाया जाएगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्विट्जरलैंड के अधिकारियों द्वारा पिछले साल कुन्हा व उनकी पत्नी और बेटी से जुड़े लाखों डॉलर के अघोषित बैंक खातों का खुलासा किए जाने के बाद गुरुवार को ब्राजील के संघीय न्यायाधीश ने कुन्हा की पत्नी क्लौडिया क्रुज के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी।

माना जा रहा है कि यह पैसा उस रिश्वत से आया है, जो कुन्हा ने ब्राजील की सरकारी तेल कंपनी पेट्रोबास में भ्रष्टाचार कर जुटाया है।

पेट्रोबास विशेषकर कैलिफोर्निया में एक रिफाइनरी खरीद से किए गए पैसे के गबन का उपयोग राष्ट्रपति डिल्मा रोसेफ की निजी हेयर स्टाइलिस्ट सेल्सो कमुरा के बिल चुकता करने के लिए होता था।

क्लौडिया के खिलाफ अलग से मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि वह पति कुन्हा की तरह संघीय प्रतिनिधि नहीं हैं और इसलिए उन्हें विशेष न्यायाधिकरण में बैठने का अधिकार नहीं है।

कुन्हा को हाउस एथिक्स कमेटी की जांच में दखलअंदाजी करने और अन्य प्रतिनिधियों पर दबाव डालने की कोशिश में हाउस स्पीकर के पद से निलंबित किया जा चुका है।

उनकी पत्नी क्लौडिया कम से कम एक बैंक खाते की इकलौती लाभार्थी हैं। अभियोजन पक्ष के वकील के अनुसार, वह पैसे के नाजायज स्रोत से वाकिफ थीं और इसका इस्तेमाल लग्जरी यात्राओं व चीजों की कीमत अदा करने में करती थीं।

हाउस एथिक्स कमेटी कुन्हा के कांग्रेस से निष्कासन पर अगले सप्ताह वोट करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493