ब्राजील के रिकाडरे चीनी फुटबाल क्लब से जुड़े

रियो डी जनेरियो, 14 जनवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के मिडफील्डर रिकाडरे गुलार्ट ने चाइनीज सुपर लीग में खेलने वाले फुटबाल क्लब ग्वांग्झोउ एवरग्रांडे से चार साल का करार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इससे पहले 23 वर्षीय रिकाडरे के चीन के एक अन्य क्लब शांडोंग लुनेंग से जुड़ने की संभावना जताई जा रही थी। रिकाडरे ने मंगलवार को चीनी क्लब एवरग्रांडे से करीब 1.3 करोड़ डॉलर राशि में करार किया।

ब्राजील के क्रुजिएरो क्लब से खेलते हुए गुलार्ट ने 38 मैचों में 105 गोल दागे और टीम को 2013 तथा 2014 में ब्राजील सेरी ए चैम्पियनशिप जीतने में भी अहम भूमिका निभाई।

बीते साल सितंबर में उन्हें ब्राजील के कोच डुंगा ने कोलंबिया और इक्वाडोर के साथ हुए दोस्ताना मैच के लिए भी राष्ट्रीय टीम में जगह दी।

एवरग्रांडे पूर्व में चार बार चाइनीज सुपर लीग जीतने में सफल रहा है और 2013 में एशियन चैम्पियन्स लीग का खिताब भी हासिल करने में कामयाब रहा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493