‘ब्राजील के लिए खेलना सबसे कठिन’

पेरिस, 27 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रांसीसी फुटबाल क्लब लायन के लिए खेलने वाले ब्राजीलियाई डिफेंडर रफाएल डा सिल्वा का मानना है कि दुनिया के किसी भी क्लब के लिए खेलने की अपेक्षा ब्राजीलियाई टीम के लिए खेलना सबसे कठिन है।

रफाएल ने कहा कि ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हुए गलती की कोई गुंजाइश नहीं रहती।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, रफाएल ने लंदन ओलम्पिक-2012 के फाइनल मुकाबले में मेक्सिको के खिलाफ की गई अपनी एक गलती को याद करते हुए बताया कि मैच खत्म होने से मात्र 30 सेकेंड पहले उनके एक खराब पास के कारण उनकी टीम के खिलाफ गोल हो गया था।

मेक्सिको ने उस मुकाबले में ब्राजील को 2-1 से हरा दिया था।

रफाएल ने कहा कि ब्राजील की राष्ट्रीय टीम में उन्हें शामिल किए जाने से वह हताश हैं और अगले सत्र के लिए कठिन मेहनत कर रहे हैं।

शीर्ष इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड में आठ वर्ष बिताने के बाद 25 वर्षीय रफाएल कुछ सप्ताह पहले ही लायन से जुड़े।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493