ब्राजील के सबसे बड़े बंदरगाह के पास गैस रिसाव

एक दमकलकर्मी ने गुरुवार को बताया कि विषैले रसायन अब सांतोस बंदरगाह की ओर बढ़ रहे हैं। सांतोस लैटिन अमेरिका का सबसे बड़ा और व्यस्तम बंदरगाह है।

यह घटना परिवहन कंपनी लोकलफ्रियो के बंदरगाह पर गुरुवार दोपहर हुई, जहां सोडियम क्लोराइड का रिसाव हुआ। फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

घटनास्थल पर मौजूद दमकलकर्मी मानकर चल रहे हैं कि बारिश का पानी उत्पाद से भरे कंटेनर में घुस गया होगा, जिससे रासायनिक प्रतिक्रिया हुई होगी और विषाक्त धुएं का गुबार उठा।

इसके अतिरिक्त पास में रखे दो कंटेनरों में आग लग गई, जिसके कारण धुएं का दायरा काफी दूर तक फैल गया। इसे कई किलोमीटर दूर से भी देखा गया।

हवा में फैले विषैले रसायन सांस के जरिये लोगों के भीतर पहुंच रहे हैं, जिससे वे परेशानियों का अनुभव कर रहे हैं। चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुआरूजा नगर निगम ने लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी है, ताकि वे विषाक्त रसायन की चपेट में न आएं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493