ब्राजील के 200 साल पुराने संग्रहालय में भीषण आग लगी

ब्रासीलिया, 3 सितंबर (आईएएनएस)। ब्राजील के रियो डी जनेरियो में राष्ट्रीय संग्रहालय में भीषण आग लग गई।

यह देश का सबसे पुराना वैज्ञानिक संस्थान है।

बीबीसी ने सोमवार को बताया कि दमकलकर्मी इमारत में लगी आग को बुझाने में लगे हुए थे, जिसमें दो करोड़ से ज्यादा कीमती चीजें रखी हुई हैं।

ब्राजील के राष्ट्रपति मिशेल टेमेर ने ट्वीट कर कहा, “यह ब्राजीलियाई लोगों के लिए दुखद दिन है और हमारे इतिहास का मूल्य इमारत को पहुंचे नुकसान से नहीं आंका जा सकता।”

अभी तक पता नहीं चल पाया है कि रविवार को लगी आग में कोई घायल हुआ है या नहीं। आग लगने का कारण पता लगना अभी बाकी है।

संग्रहालय, जो कभी पुर्तगाली शाही परिवार का निवास हुआ करता था, 2018 की शुरुआत में यह 200 साल का हो गया।

ब्राजील के टीवी ग्लोबो को दिए साक्षात्कार में संग्रहालय के निदेशक इस घटना को ‘सांस्कृतिक त्रासदी’ बताया।

वेबसाइट के मुताबिक, संग्रहालय में ब्राजील के इतिहास और मिस्र की कलाकृतियों सहित अन्य देशों से संबंधित हजारों आइटम हैं।

इसके प्राकृतिक इतिहास संग्रह में महत्वपूर्ण डायनासोरों की हड्डियों और एक महिला का 12,000 साल पुराना मानव कंकाल शामिल हैं, जो लैटिन अमेरिका में पाया गया अब तक का सबसे पुराना कंकाल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493