ब्राजील के 3 खिलाड़ियों को ओलम्पिक टिकट

रियो डी जेनेरियो, 16 मई (आईएएनएस)। इबेरियन-अमेरिकन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के दूसरे दिन ब्राजील के तीन खिलाड़ियों ने रियो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुरुष 800 मीटर स्पर्धा के फाइनल में लुटीमा पेस और क्लेबर्सन डेविडे ने क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक हासिल कर ओलम्पिक का टिकट कटाया।

डेविडे ने एक मिनट 45.42 सेकेंड में दूरी तय की तो वहीं, केलबर्सन ने एक मिनट 45.79 सेकेंड में दूरी तय की।

महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में जालिमा लिमा ने 51.99 सेकेंड में दूरी तय कर ओलम्पिक में जगह पक्की की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493