ब्राजील को झटका, नेमार हुए चोटिल

ब्रासिलिया, 6 जून (आईएएनएस)। कोपा अमेरिका की तैयारियों में लगी ब्राजील फुटबाल टीम को उस समय एक बड़ा झटका जब उसके स्टार फॉरवर्ड नेमार कतर के साथ एक दोस्ताना मैच के दौरान चोटिल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नेमार को बुधवार को खेले गए मैच के 22वें मिनट में टखने में चोट लग गई।

बाद में जब उन्हें मेडिकल स्टाफ द्वारा बाहर ले जाया जा रहा था तब वह चिल्लाते हुए नजर आ रहे थे। नेमार पैर में चोट के चलते 2018-19 सीजन में ज्यादा मैच नहीं खेल पाए थे।

कोपा अमेरिका ब्राजील के पांच शहरों में 14 जून से सात जुलाई तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में ब्राजील को बोल्विया, पेरु और वेनेजुएला के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493