ब्राजील ग्रांप्री की सुरक्षा व्यवस्था पर आश्वस्त हेमिल्टन

रियो डी जनेरियो, 9 नवंबर (आईएएनएस)। मर्सिडीज के दिग्गज ड्राइवर लेविस हेमिल्टन इस साल फॉर्मूला-1 रेस ब्राजील ग्रांप्री की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बिल्कुल भी चिंतित नहीं हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल मर्सिडीज की टीम के एक ड्राइवर के साथ इस रेस के ट्रैक पर लूटपाट हुई थी।

मर्सिडीज के ड्राइवर के साथ बंदूक की नोक पर लूटपाट की गई थी। इस बार हेमिल्टन इस रेस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा से ब्राजील में सुरक्षित रहा हूं और इसीलिए, मैं कभी भी सुरक्षा की चिंता लेकर इस रेस में हिस्सा लेने नहीं आया।”

हेमिल्टन ने कहा, “मैं आश्वस्त हूं कि एफ-1 और टीमों ने पिछले साल हुई घटना के खिलाफ कार्रवाई की होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493