ब्राजील टीम में नई प्रतिभाओं को शामिल करने की योजना : तिते

साओ पाउलो, 30 मार्च (आईएएनएस)। ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबाल टीम कोच तिते ने कहा कि उनकी टीम ने अगले साल रूस में आयोजित होने वाले फीफा विश्व कप-2018 में प्रवेश कर लिया है और अब वह नए खिलाड़ियों को मौका देने की योजना बना रहे हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्राजील की टीम इस टूर्नामेंट में प्रवेश करने वाली पहली टीम है। उसने मंगलवार देर रात हुए विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले में पराग्वे को 3-0 से मात दी थी।

कोच तिते के मार्गदर्शन में यह ब्राजील की लगातार आठवीं जीत थी। पिछले साल जुलाई में डुंगा के निष्कासन के बाद तिते को राष्ट्रीय फुटबाल टीम की कमान सौंपी गई थी।

तिते ने संवाददाताओं को दिए एक बयान में कहा, “अब हम अपना एक लक्ष्य हासिल कर चुके हैं और अब हम अपने परिपेक्ष्य को खोल सकते हैं। हम कुछ नए खिलाड़ियों को मौके देंगे, ताकि एक अच्छी प्रतिस्पर्धा की जा सके।”

इस साल जून में ब्राजील की टीम आस्ट्रेलिया में अर्जेटीना और मेजबान आस्ट्रेलिया के खिलाफ दोस्ताना मुकाबला खेलेगी।

इसके बाद अगस्त में विश्व कप क्वालीफाईंग में ब्राजील का सामना इक्वाडोर से होगा।

तिते ने कहा कि नए खिलाड़ियों को शामिल करने से टीम को अपने सभी विकल्पों के विश्लेषण का मौका मिलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493