ब्राजील पुलिस ने 108 बाल प्रेमियों को गिरफ्तार किया

ब्राजिलिया, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील पुलिस ने लैटिन अमेरिका में बाल प्रेमियों के खिलाफ चलाए गए सबसे बड़े अभियान के तहत 108 लोगों को गिरफ्तार किया है। मीडिया को यह जानकारी शानिवार को दी गई।

बीबीसी की खबर के मुताबिक, संदिग्धों को राजधानी ब्राजिलिया और 24 अलग शहरों से गिरफ्तार किया गया है।

न्यायमूर्ति टोरक्वाटो जर्डिम ने शुक्रवार को कहा कि उन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जो कंप्यूटर और मोबाइल फोन के जरिए बच्चों की अश्लील तस्वीरें साझा करते थे।

यह अभियान छह महीने की जांच के अंत के बाद चलाया गया है, जिसमें अमेरिका और यूरोप के आव्रजन अधिकारियों को शामिल किया गया था।

जांचकर्ताओं ने 150,000 से ज्यादा फाइलें ढूंढ़ीं, जिनमें झकझोर कर रख देने वाली तस्वीरें थीं। ये तस्वीरें छोटे बच्चों के साथ दुराचार किए जाने की थीं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कुछ सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी, सरकारी अधिकारी और फुटबॉल युवा क्लबों के प्रभारी शामिल हैं।

बीबीसी ने एक मंत्री के हवाले से कहा है, “ये लोग गैरकानूनी, आपराधिक तरीके से बच्चों की तस्वीरों को देश के दूसरे हिस्से में या विदेश में किसी के कंप्यूटर में संग्रहीत करते हैं .. और अक्सर देखा गया है कि जिसके कंप्यूटर में ऐसी सामग्री संग्रहीत होती रहती है, वह इससे अनजान रहता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493