ब्राजील : पुलिस व मादक पदार्थ तस्करों के बीच संघर्ष, 7 की मौत

रियो डी जेनेरियो, 25 मार्च (आईएएनएस)। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो शहर में पुलिस और संदिग्ध मादक पदार्थों के तस्करों के बीच हुए संघर्ष में शनिवार को कम से कम सात लोगों की मौत हो गई।

रियो डी जेनेरियो, 25 मार्च (आईएएनएस)। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो शहर में पुलिस और संदिग्ध मादक पदार्थों के तस्करों के बीच हुए संघर्ष में शनिवार को कम से कम सात लोगों की मौत हो गई।

इस इलाके की सुरक्षा की जिम्मेदारी पिछले एक माह से अधिक समय से सेना ने ले रखी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रियो डी जेनेरियो सैन्य पुलिस के हवाले से बताया कि संघर्ष रोसिन्हा फावेला बस्ती में उस सयम शुरू हुआ जब गश्त पर आए पुलिस अधिकारियों के एक समूह पर मादक पदार्थो के तस्करों ने हमला कर दिया।

अधिकारियों के अनुसार, झड़पों में छह संदिग्ध तस्कर घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, सैन्य पुलिस ने बाद में पुष्टि कर कहा कि इस संघर्ष में सात संदिग्ध घायल हुए, जिन्होंने अस्पताल में भर्ती होने के बाद दम तोड़ दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493