ब्राजील : पूर्व राष्ट्रपति के मामले को शीर्ष अदालत ने अपने हाथ में लिया

ब्रासीलिया, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील के सर्वोच्च न्यायालय (एसटीएफ) ने पूर्व राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा पर चल रहे भ्रष्टाचार के मामले की जांच अपने हाथों में ले ली है और इस मामले को देख रहे न्यायाधीश सर्गियो मोरो को इससे अलग कर दिया है। मीडिया रिपोर्टो से शुक्रवार को इसकी जानकारी मिली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले हफ्ते एसटीएफ के न्यायाधीश तेओरी जावास्की ने कहा कि पूर्व राष्ट्र प्रमुख की जांच करने का अधिकार केवल सर्वोच्च न्यायालय को हैं। लूला फिलहाल राष्ट्रपति दिलमा रोसेफ की कैबिनेट में शामिल हैं।

हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि एसटीएफ लूला के मामले में अंतिम आदेश पारित कर ही देगा। इस पर अगले हफ्ते बहस होगी कि लूला को रोसेफ की कैबिनेट में चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में बने रहने देना चाहिए या उनके इस पद पर बने रहने से जांच में बाधा आएगी।

लूला 2003 से 2010 के दौरान ब्राजील के राष्ट्रपति थे। उन्होंने खुद पर लगाए सभी आरोपों को खारिज किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493