ब्राजील फुटबाल परिसंघ के अध्यक्ष पद पर लौटे नेरो

रियो डी जेनेरियो, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। मार्को पोलो डेल नेरो की ब्राजील फुटबाल परिसंघ के अध्यक्ष के तौर पर वापसी हुई है।

चार महीने पहले नेरो ने खुद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद छुट्टी ले ली थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 75 साल के नेरो इसी सप्ताह अपना कामकाज सम्भाल लेंगे। इससे पहले यह जिम्मेदारी मार्कस एंटोनियो विंसेंट देख रहे थे।

नेरो ने 3 दिसम्बर को अपना पद त्याग दिया था। उन पर अमेरिकी जांच दल ने मीडिया और मार्केटिंग राइट देने के लिए घूस लेने का आरोप लगा थ।

यह जांच फीफा ने शुरु किया था। फीफा को हालांकि नेरो के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। इसके बाद नेरो ने अनाधिकारिक तौर पर कई सप्ताह पहले ही कामकाज देखना शुरू कर दिया था लेकिन अब वह आधिकारिक तौर पर पद पर लौटे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493