ब्राजील फुटबाल लीग में शीर्ष पर पहुंचा साओ पाउलो

साओ पाउलो, 6 अगस्त (आईएएनएस)। कोलंबिया के फारवर्ड सैंटियागो ट्रेलेज के 81वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत साओ पाउलो ने वास्को डे गामा को 2-1 से हराकर ब्राजील फुटबाल लीग की अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, साओ पाउलो पिछले तीन वर्षो में पहली बार अंकतालिका के शीर्ष पर पहुंचने में कामयाब हुआ है।

साओ पाउलो ने मैच की दमदार शुरुआत की और जोआओ रोजस ने दूसरे मिनट में ही गोल दागकर मेजबान टीम को बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ में 55वें मिनट में वास्को डे गामा मैच में वापसी करने में कामयाब रहा। मेहमान टीम के लिए बराबरी का गोल यागो पिकाचू ने किया।

मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था लेकिन ट्रेलेज ने मैच समाप्त होने से नौ मिनट पहले गोल दागकर साओ पाउलो को जीत दिला दी।

रविवार को अन्य मैचों में क्रूजिएरो ने विटोरिया से 1-1 से ड्रॉ खेला, सेरेना ने पाराना को 1-0 से हराया और अमेरिका मिनिएरो एवं पाल्मिएरास ने 0-0 से ड्रॉ खेला।

फ्लुमिनेंसे ने बहिया और चापकोएनसे ने स्पोर्ट रेसीफ से 1-1 से ड्रॉ खेला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493